रायपुर में जीएसटी विभाग ने अरविंद कंस्ट्रक्शन पर मारा छापा, GST चोरी का आरोप

रायपुर। स्टेट GST विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है. जीएसटी विभाग की टीम ने अरविंद कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई रायपुर के पिरदा रोड स्थित जोरा और भानुप्रतापपुर में की गई। कार्रवाई में स्टेट GST के असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम शामिल है, जो कंपनी के दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है. विभाग को कंपनी पर बड़े पैमाने पर GST चोरी और फर्जी बिल जारी करने की शिकायतें मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. फिलहाल, रेड कार्रवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button