11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ में हुआ भव्य आयोजन, मंत्री और सीएम ने लिया हिस्सा

रायगढ़। 21 जून को पूरे देश के साथ रायगढ़ में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्टेडियम में आम लोगों के साथ योग किया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन वैदिक जीवनशैली का हिस्सा है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और दीर्घायु बनाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सुबह 7 बजे जशपुर के रणजीता स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे दुलदुला, कुनकुरी और तपकरा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने गए।
इस खास दिन पर जशपुर जिले को कई नई सौगातें मिलीं। सीएम ने कुनकुरी में बने नव निर्मित सद्भावना भवन का उद्घाटन किया और वन विभाग द्वारा आयोजित चरण पादुका वितरण समारोह में भी शामिल हुए।
योग दिवस के इस अवसर पर पूरे जिले में सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का माहौल देखने को मिला।





