Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले एक एक बच्चे पर अब सरकार की सीधी नजर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है. स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में ये पहल की गई है. जिसमें स्कूलों के साथ उनमें पढ़ने वाले हर बच्चे के प्रदर्शन पर अब सीधी नजर रखी जाएगी. मोबाइल एप और कॉल सेंटर के माध्यम से IIT भिलाई के सहयोग से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी.

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पर होगी नजर: स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए रायपुर स्थित पेंशन बाड़ा में विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना की गई है. इस केंद्र के माध्यम से शासन की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू और मॉनिटरिंग करने में आसानी होगी. स्कूल और उनमें पढ़ने वाले एक-एक बच्चे के प्रदर्शन का रियल टाइम ब्यौरा मुहैया हो सकेगा.

स्कूलों को विद्या समीक्षा केंद्र ऐसे करेंगा मॉनिटरिंग: स्कूलों में मूलभूत संरचनाओं की उपलब्धता, मरम्मत, मध्यान्ह भोजन, उपयोगिता की मॉनिटरिंग की जाएगी. इससे छात्रों को पढ़ने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे. इसके अलावा शिक्षकों की पदस्थापना, शिक्षकों का विवरण, यूडाइस डाटा, शिक्षकों और छात्रों की अटेंडेंस, अधिकारियों का स्कूल में इंस्पेक्शन से सबंधित जानकारियां आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी. इसके लिए कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है. जिसमें छात्रों, पैसेंट्स और टीचर्स की शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिये एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा. विद्या समीक्षा सेंटर के जरिए स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं जैसे भवन, शौचालय, बिजली व्यवस्था के सबंध में एआई आधारित माड्यूल के उपयोग से जानकारी ली जा रही है.

12-13 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में विद्या समीक्षा केंद्र के संबंध में NCERT की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के नोडल आफिसर शामिल हुये. इस कार्यशाला में विद्या समीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ की तरफ से विकसित एआई-मॉड्यूल का लाइव प्रेजेनटेंशन दिया गया. जिसकी शिक्षा मंत्रालय ने सराहना है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई