गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स देश से फरार, थाईलैंड में गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल से मदद ली जा रही

गोवा के नाइट क्लब में हुई भीषण आग के मामले के मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा भारत छोड़कर थाईलैंड के फुकेट भाग गए हैं। घटना के दिन ही दोनों आरोपी मुंबई से फ्लाइट लेकर विदेश निकल गए थे। गोवा पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के माध्यम से इंटरपोल की मदद मांगी है।

एक अन्य आरोपी भारत कोहली को दिल्ली से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट के लिए उड़ान भरी। इस घटना से साफ है कि आरोपियों का उद्देश्य जांच से बचना था।

गोवा पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद दोनों के घरों पर रेड की और नोटिस चस्पा किया। इसके अलावा 7 दिसंबर को दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

गोवा पुलिस ने CBI और इंटरपोल के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत उनके एक मैनेजर भरत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है।

इस हादसे में गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिवारों को सौंप दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई