Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Epstein files से लेकर धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, कानून-व्यवस्था और बजट पर भी उठाए सवाल

रायपुर।जेफ्री Epstein files में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी 2017 की इज़रायल यात्रा को लेकर किए गए दावों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे मामले में केंद्र सरकार चुप क्यों है और जवाब क्यों नहीं दे रही।

हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की इज़रायल यात्रा के अलावा कही गई बातें एक दोषी व्यक्ति की बकवास और निराधार कल्पनाएं हैं, जिन्हें पूरी तरह तिरस्कार के साथ खारिज किया जाना चाहिए।

गरियाबंद हिंसा मामला: कानून-व्यवस्था पर सवाल

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार कहां है, कौन जिम्मेदार है और कानून-व्यवस्था आखिर है कहां?

बैज ने आरोप लगाया कि समय रहते कार्रवाई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

धान खरीदी को लेकर सरकार पर आरोप

धान खरीदी को लेकर भी पीसीसी चीफ ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 165 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन पिछले साल की तुलना में 9 लाख 15 हजार मीट्रिक टन कम खरीदी हुई है।

कई किसानों का पंजीयन होने के बावजूद टोकन नहीं दिया गया, जिससे किसान परेशान हैं। बैज ने आरोप लगाया कि 29 जिलों में धान खरीदी कम हुई है और सरकार किसानों के खिलाफ साजिश कर रही है।

किसानों से माफी मांगे सरकार

दीपक बैज ने कहा कि कम धान खरीदी पर सरकार जश्न मना रही है, जबकि किसान संकट में हैं। उन्होंने सरकार से छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस द्वारा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। बैज ने सरकार को किसान विरोधी और हठधर्मी बताया।

बजट 2026 में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बैज ने कहा कि इस बार भी छत्तीसगढ़ को ठगा गया है। माइनिंग के लिए विशेष कॉरिडोर बनाकर चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

उनका आरोप है कि बजट में छत्तीसगढ़ के हितों की अनदेखी की गई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई