पूर्व पार्षद के बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी, मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। गुंडरदेही क्षेत्र में एक 19 साल के युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम खुमेस निषाद था, जो पूर्व पार्षद टीकाराम निषाद (टीकू) का बेटा था।

खुमेस शुक्रवार सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में चैनगंज रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूद गया। कुछ देर बाद लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खुमेस 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रहा था और रोज की तरह कोचिंग जा रहा था। यह घटना गुंडरदेही स्टेशन और चैनगंज फाटक के बीच की बताई जा रही है। परिजनों और पूरे इलाके में इस घटना से दुख और शोक का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button