Food poisoning: मृत्युभोज में फूड पॉइजनिंग, अचानक होने लगी उल्टी-दस्त, 40 से ज्यादा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती

फरसगांव। छत्तीगसढ़ के कोंडागांव जिले में 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग 40 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाठा का है।

बताया जा रहा है कि, गांव में मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक लोगों को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। एक साथ सभी को ऐसा होने पर गांव में हड़कंप मचा गया। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ अमला की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच में पता चल की सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग का शिकाए हो गए। जिसमें से लगभग 40 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
आईपीएल विजेताओं की सूची (2008-2024) दुनिया के 10 बड़े जंगल कौन-कौन से हैं?
आईपीएल विजेताओं की सूची (2008-2024) दुनिया के 10 बड़े जंगल कौन-कौन से हैं?