एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश अमित जोश के फालोवर्स भी बदमाश

भिलाई। करीब 13 साल बाद पुलिस ने दुर्ग जिले में कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर किया। तब से अमित जोश के आपराधिक प्रवृत्ति और उसके दोस्तों को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो गई है। अमित जोश ने इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर 2020 नाम से अपनी आईडी बनाई थी और उसे 281 लोगों ने फॉलो भी किया था। खास बात ये है कि अमित जोश को फाॅलो करने वालों में भी कई लोग आपराधिक किस्म के लोग हैं। जिनमें कुछ तो जेल में हैं। कुछ लोगों ने चाकू लेकर अपनी तस्वीर खिंचवाई है और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

बता दें कि आठ नवंबर को पुलिस ने कुख्यात बदमाश अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया था। अमित जोश ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई थी और उसमें सिर्फ दो फोटो और दो वीडियो अपलोड किया था। दोनों फोटो न्यायालय में पेशी के दौरान वहां के बैरक के भीतर की है। वहीं दो वीडियो में से एक वीडियो में वो जेल से बाहर निकलता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने की कोशिश

जबकि दूसरे वीडियो में उसके हाथ में हथकड़ी लगी दिख रही है और संभवत: वो किसी थाना का लग रहा है। उसके इंस्टाग्राम आइडी में उसे फॉलो करने वालों को देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि उसने अपने साथ कई अपराधियों को जोड़ने का भी प्रयास किया था। जो भविष्य में भयंकर गैंगवार का रूप ले सकता था। अब पुलिस उसकी इंस्टाग्राम आईडी से बदमाशों को चिह्नित कर उनकी कुंडली खंगालकर उचित कार्रवाई करने की तैयारी में है।

आदतन अपराधी प्रांजल यादव ने अपलोड की है चाकू वाली फोटो

एनकाउंटर में ढेर हुए कुख्यात बदमाश अमित जोश का एक फालोवर प्रांजल यादव भी आदतन अपराधी है। वो खुद को छोटा जोश बोलता था। दिवाली के समय उसने एक युवक को चाकू मारा था। तब मोहन नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button