बालोद में बड़ा हादसा टला: बारातियों से भरी बस में लगी आग, सभी सुरक्षित

बालोद जिले में शादी के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 07 E 1171) कांकेर जिले के अरौद गांव से बारात लेकर बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी। रास्ते में पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग भड़क उठी।
आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और बारातियों ने किसी तरह खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।





