Fire : मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर में अचानक आग
औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप

सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर में अचानक आग भड़क उठी। (Fire) देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया,। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस आग पर काबू पाने में जुटी रही, वहीं आग के कारण पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा





