CM हाउस घेराव मामले में NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, पुलिस से झड़प में 10 जवान घायल

रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में बूढ़ापारा से रैली निकालकर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े। इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों में मोहन ध्रुव, माडवी बुधरा, रमेश कुडियाम, जैनेन्द्र कुमार नाग, भोलेन्द्र ठाकुर, सोमा मडकाम, रामसिंह कवाची, उंदाम राजू, अनिल भारती और सोयम मुकेश शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इस प्रदर्शन में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस नेता और विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

घटना के बाद राजधानी में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई को जरूरी बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई