FIR दर्ज: गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी पर फाइनेंस कर्मियों पर एफआईआर,किस्त जमा होने के बाद भी कार खींचने का प्रयास

अमानवीय वसूली के खिलाफ पुलिस सख्त,फाइनेंस कंपनी के गुंडागर्दी करने वाले कर्मचारियों पर मामला दर्ज

बिलासपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और अमानवीय वसूली का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है,( FIR दर्ज) जहाँ एक गर्भवती महिला को अस्पताल जाते समय बीच रास्ते में रोककर प्रताड़ित किया गया। नेहरू चौक के पास महिंद्रा फाइनेंस के कर्मचारियों सिद्धार्थ अग्रवाल, निशांत गुप्ता और सोहेल अख्तर ने न केवल बकाया किस्त का हवाला देकर दंपत्ति को सड़क पर घंटों रोके रखा, बल्कि किस्त जमा करने का भरोसा देने और बाद में राशि भर देने के बावजूद कार को क्रेन से जबरन खींचने का दुस्साहस किया।

फाइनेंस कंपनी के गुंडागर्दी करने वाले कर्मचारियों पर मामला दर्ज ( FIR दर्ज)

इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में सामने आया है, जिसमें कर्मचारियों की दबंगई और महिला के साथ की गई बदसलूकी साफ नजर आ रही है। इस घटना के कारण महिला को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा और गर्भस्थ शिशु की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई। यह मामला केवल एक घटना नहीं है, बल्कि उन अनगिनत लोगों की पीड़ा को बयां करता है जिन्हें फाइनेंस कंपनियां किस्त के नाम पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती हैं।

ऐसे कर्मचारियों का एक बड़ा तंत्र है जो कानून को ताक पर रखकर वसूली के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं। सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, जो वसूली के नाम पर आम जनता को डराने-धमकाने वाले ऐसे गिरोहों के लिए एक सख्त चेतावनी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button