सड़क मे भ्रष्टाचार: पहली बारिश में ही धंसी 510 करोड़ की सड़क, एनएच-45 के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के आरोप…..
रतनपुर-पेंड्रा मार्ग की खुली पोल, करोड़ों की लागत से बनी सड़क पर पड़ी दरारें,

बिलासपुर, रतनपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को अमरकंटक व जबलपुर से जोड़ने वाला (सड़क मे भ्रष्टाचार) महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-45 पहली ही बारिश में अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। 510 करोड़ रुपये की विशाल धनराशि से तैयार हो रही यह सड़क अभी पूरी तरह से बनी भी नहीं है कि जगह-जगह धंसने और फटने लगी है, जिससे पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गुणवत्ता पर उठे सवाल (सड़क मे भ्रष्टाचार)
स्थानीय लोगों का आक्रोशित होकर यह आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों को दरकिनार करते हुए बिना मजबूत बेस तैयार किए मिट्टी के ऊपर ही डामर की परत बिछा दी गई, जिसके चलते बारिश का पानी पड़ते ही मिट्टी बैठ गई और सड़क पर 5 से 10 फीट तक लंबी दरारें उभर आई हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मार्ग का निरीक्षण स्वयं विभागीय सचिव और डिप्टी सीएम तक कर चुके हैं, इसके बावजूद जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर है





