धर्मांतरण और नक्सलवाद पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच तीखी बहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ सरकार जल्द ही सख्त कानून लाएगी। यह बात डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि यह कानून पूरे देश में सबसे सशक्त होगा।

इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया। बैज ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आए दो साल हो गए, लेकिन अब तक कानून नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रचार कर रही है।

वहीं, बैज ने एसपी को परफॉर्मेंस सुधारने की आखिरी चेतावनी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अल्टीमेटम का कोई असर नहीं हुआ। ननकी राम कंवर को रायपुर धरना देना पड़ा और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

भूपति समेत 60 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की खबर पर बैज ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले पकड़े गए नक्सलियों को भी अब सरेंडर करवा रहे हैं और सरकार को सभी नक्सलियों का विवरण देना चाहिए। बैज ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के दावे पर भी कटाक्ष किया और कहा कि धरातल पर हालात बदलते नहीं दिख रहे हैं।

दीपक बैज ने चेताया कि नक्सलवाद के खिलाफ समय पर कार्रवाई जरूरी है, वरना सरकार मार्च के बाद नए बहाने न ढूंढे।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई