Fake Doctor: फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन की रिमांड खत्म, दमोह जेल भेजा गया वापस

Fake Doctor: बिलासपुर। बिलासपुर में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम का प्रोडक्शन रिमांड खत्म होने के बाद उसे वापस दमोह जेल भेज दिया गया है। डॉ. नरेंद्र जॉन को बिलासपुर पुलिस ने सरकंडा थाने में दर्ज FIR के सिलसिले में प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर पूछताछ की थी। आरोपी डॉक्टर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य मरीजों के इलाज में गंभीर लापरवाही और मौत का आरोप है।

पुलिस ने जांच के दौरान डॉक्टर से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की, जिसमें इलाज के दस्तावेज, मरीजों की रिपोर्ट और अस्पताल से जुड़े तथ्यों को खंगाला गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button