बिलासपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

बिलासपुर – जिले के सीपत क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके पास से 89 लीटर महुआ शराब बरामद की।

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सीपत इलाके में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दो लोगों को शराब बेचते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विभाग आगे की जांच में जुटा है।

आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button