‘सबको पता है आतंकियों व पाकिस्तानी सेना का गठजोड़’, भारत का करारा हमला

दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच गहरा गठजोड़ किसी से छिपा नहीं है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हालिया वीडियो इस्लामाबाद की हकीकत को और उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया पहले से जानती है कि पाक सरकार, सेना और आतंकी समूहों का संबंध कितना गहरा है।

जायसवाल ने अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल संदेश पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के साथ रिश्तों का सबूत हैं। इन वीडियो में जैश-ए-मोहम्मद के नेता युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद के नाम पर भड़काते दिख रहे हैं। उन्होंने भारत के सैन्य हमलों से आतंकी ढांचे को हुए नुकसान का भी जिक्र किया।

गुरुवार को वायरल हुए एक वीडियो में जैश कमांडर इलियास कश्मीरी ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने बहावलपुर के कोर कमांडर और सैनिकों को आदेश दिया था कि वे 7 मई को जैश मुख्यालय पर भारतीय हमले में मारे गए आतंकियों के अंतिम संस्कार में शामिल हों। यह बयान पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थक रवैये को और स्पष्ट करता है।

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त और स्पष्ट नीति रखता है। 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्रों में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

भारत का कहना है कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद का गढ़ बना हुआ है और वहां की सरकार तथा सेना सीधे तौर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। इन ताजा घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका संदिग्ध और खतरनाक है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई