भारतीय नौ सेना अब ‘INS तुशिल’ से लैस, पानी से हवा के दुश्मनों को करेगी ढेर

दिल्ली। भारतीय सेना आधुनिक हथियारों से लैस होगी लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारतीय नौ सेना को मल्टी-रोल गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS तुशिल’ मिला है। भारतीय नौ सेना के जवाब इस मिसाइल की मदद से पानी के अंदर से हवा में उड रहे दुश्मनों को निशाना बना सकेंगे। रक्षा मंत्री ने ‘आईएनएस तुशिल’ की कमीशनिंग को भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का एक गौरवपूर्ण प्रमाण बताया।  उन्होंने कहा कि यह भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारतीय नौसेना का यह नया युद्धपोत कई उन्नत हथियारों से लैस है। 

इतना हाईटेक है INS तुशिल

भारतीय नौसेना का यह युद्धपोत मध्यम दूरी की एंटी-एयर और सतह गन से लैस है। इसमें नियंत्रित क्लोज-रेंज रैपिड फायर गन सिस्टम, पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो और रॉकेट व उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और संचार सूट भी हैं। 125 मीटर लंबा, 3,900 टन वजन वाला यह घातक समुद्री जहाज, रूसी और भारतीय अत्याधुनिक तकनीकों और युद्धपोत निर्माण का एक प्रभावशाली मिश्रण है। ये भारतीय नौसेना के ‘स्वाॅर्ड आर्म’, पश्चिमी बेड़े में शामिल होगा।  

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button