छेड़छाड़ की एफआईआर वापस नहीं ली, तो बदला लेने 44 साल के आरोपी ने बच्ची से किया रेप…

जबलपुर। जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपित ने पीड़िता और उसके स्वजन पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ने बदला लेने के लिए पीड़ित बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

आरोपित राजकमल चौधरी (44) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने आठ माह पूर्व एक बालिका के साथ छेड़छाड़ किया था, जिसकी शिकायत बालिका ने पुलिस से की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार भेजा गया था। कुछ समय पूर्व वह जमानत पर कारगार से बाहर आया।

शिकायत वापस लेने का दबाव

इसके बाद पीड़ित बालिका और उसके स्वजन पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। बालिका के स्वजन ने मना कर दिया। इस पर आरोपित पांच दिसंबर की शाम को मौका पाकर बालिका के घर में गया। उस समय वह अकेली थी।

उसने बालिका को शिकायत वापसी के लिए बहलाया-फुसलाया। उसने मना कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने पर शोर मचाने की चेतावनी दी। इस पर आरोपित आक्रोशित हो गया। बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गुमसुम रह रही बालिका से जब स्वजन ने जानकारी ली तो उन्हें आरोपित के कृत्य का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत की।

इधर… 91 वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलान वालों की भी जांच

पुलिस ने शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि कांबिंग गश्त की। जबलपुर जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 391 वारंटी को गिरफ्तार किया। संयुक्त गश्त रात को 10 बजे आरंभ हुई। पुलिस के निशाने पर आदतन अपराधी और अन्य बदमाश रहे।

चाकू रखकर घूम रहे थे

गोहलपुर, हनुमानतल एवं माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चाकू रखकर घूमते मिले एक-एक आरोपित को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर लगभग साढ़े चार घंटे तक संयुक्त गश्त हुई।

देर रात आने जाने वालों से पूछताछ

कांबिंग गश्त के देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक कर पूछताछ की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच की गई। देर रात पुलिस ने पुलिस ने चौक एवं चौराहों पर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को भी रोक-कर जांचा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी खबर ली। ब्रीथ एनाइजर से जांच की। इस दौरान बिना नंबर के वाहनों को भी जब्त किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button