EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ दाखिल किया नया आरोप पत्र

रायपुरEOW ने राप्रसे की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। विशेष कोर्ट में पेश इस चार्जशीट में सौम्या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए गए हैं।

10 हजार पन्नों की इस चार्जशीट में ब्यूरो ने खुलासा किया है कि सौम्या चौरसिया के पास करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन्होंने इस राशि से 45 बेनामी संपत्तियां बनाई हैं।

सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रह चुकी हैं। उन्हें 450 करोड़ रुपये के कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में पहले ईडी और फिर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। करीब दो वर्ष तक जेल में रहने के बाद वह तीन माह पहले जमानत पर रिहा हुई थीं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सौम्या चौरसिया वर्तमान में बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से कोर्ट में पेश हो रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई