लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का लुत्फ उठाएं, बिना किसी टिकट के

लीजेंड्स 90: रायपुर में हो रहे लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस, मिस यूनिवर्स और मॉडल उर्वशी रौतेला ने ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए।
1d216ac7 e68c 422d b8f3 8159c0191646 1738886532
शुरुआत में इस क्रिकेट सीरीज के टिकटों की कीमत 100 से लेकर 1200 रुपए तक थी, जो पहले ‘बुक माय शो’ पर बिक रहे थे, लेकिन अब 18 फरवरी तक होने वाले सभी मैचों के लिए एंट्री फ्री कर दी गई है! शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस इवेंट के पहले दिन, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ। रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर टीम ने दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।अब, 7 फरवरी को शाम 4 बजे से राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मुकाबला होगा, और शाम 7 बजे से गुजरात सेम्प आर्मी और बिग बायज के बीच मैच खेला जाएगा। ये सभी मैच 15-15 ओवर के होंगे। तो, अगर आप भी क्रिकेट के शौकिन हैं और रायपुर में हैं, तो 18 फरवरी तक इन मुकाबलों का लुत्फ उठाएं, बिना किसी टिकट के!

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button