ENCOUNTER: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ 14 नक्सली ढेर, करोड़ो का था ईनाम

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। यह मुठभेड़ रविवार रात से मंगलवार सुबह तक जारी रही।

कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर लिया था। इस ऑपरेशन में एक जवान घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी मारी गई। जिन नक्सलियों को ढेर किया गया, उनमें से कई जोनल कमेटी के सदस्य थे और उन पर करोड़ाे रुपए का ईनाम था।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन टीम ओडिशा से, दो टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और पांच CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थीं। जैसे ही जवान सर्चिंग पर निकले, नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने इस मुठभेड़ की निगरानी की और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही, 3 IED भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ और सर्चिंग अभी भी जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button