रायगढ़ में हाथियों का दौरा, किसानों की फसल बर्बाद, लाखों का नुकसान

रायगढ़। रायगढ़ में बुधवार की रात को हाथियों ने धान फसल को नुकसान कर दिया। घरघोड़ा रेंज में 45 हाथियों की मौजूदगी है, जो लगातार किसानों के फसल को खाकर या अपने भारी भरकम पैरों से रौंद रहे हैं। जिसका आंकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। बुधवार की रात को समारूमा के जंगल से 45 हाथियों का झूंड निकलकर ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच गया। यहां हाथियों ने 4 किसानों के फसल को रौंद दिया। उनके आने की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया गया। ऐसे में हाथी दल पड़कीपहरी होते हुए खूंटाडेरा, भालूमार, पंडरीपानी व अमलीडीह के खेतों में भी फसलों का नुकसान पहुंचाते हुए सुबह 5 बजे अमलीडीह के जंगल में चले गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथियों ने करीब 35 किसानों के फसलों रौंदा है। इसमें अधिक नुकसान भालूमार में किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि 45 हाथियों का दल करीब सप्ताह भर से घरघोड़ा रेंज में डटा हुआ है। यह दल धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर से रायगढ़ वन मंडल में पहुंचा। बताया जा रहा है कि कई बार रात में नुकसान कर हाथियों का दल वापस धरमजयगढ़ वन मंडल में चला जाता था, लेकिन अभी कुछ दिनों से यह आसपास के जंगल में ही विचरण कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button