Electricity Bill Pending: टॉप 10 उपभोक्ताओं पर 1.19 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल लंबित….
5 लाख से अधिक बकाया वाले टॉप 10 उपभोक्ताओं की सूची जारी

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने (Electricity Bill Pending) लंबित बिजली बिलों की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 5 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले टॉप 10 बड़े उपभोक्ताओं की सूची जारी कर दी है। विभाग के मुताबिक इन 10 उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि 1 करोड़ 19 लाख 38 हजार 642 रुपये से अधिक है, जो लंबे समय से जमा नहीं की गई है। सूची में शैक्षणिक संस्थान, होटल-रेस्टोरेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और निजी उपभोक्ता शामिल हैं, जिन पर भारी भरकम बिजली बिल बकाया है।
बिजली विभाग की सख्ती, बड़े बकायादारों पर पहले कार्रवाई, (Electricity Bill Pending)
बिजली विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इन सभी बड़े बकायादारों को भुगतान के लिए अंतिम सूचना दी जा चुकी है और तय समय-सीमा के भीतर यदि राशि जमा नहीं की गई तो बिना किसी भेदभाव के इनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके साथ ही बकाया वसूली के लिए नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क, पेनाल्टी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विभाग का यह भी कहना है कि अभियान के तहत सबसे पहले बड़े बकायादारों पर कार्रवाई कर राजस्व हानि की भरपाई की जाएगी, ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार न पड़े। बिजली विभाग ने एक बार फिर अपील की है कि सूची में शामिल सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें…..





