ममता बनर्जी का पुतला जलाकर मुर्शिदाबाद की घटना पर जताया विरोध

तखतपुर। मुर्शिदाबाद में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ सर्व हिंदू समाज के युवाओं ने सोमवार को ग्राम बुटेना चौक में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई।
कार्यक्रम में मौजूद विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर के जिला सह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा, राम नवमी और सरस्वती पूजा जैसे धार्मिक त्योहारों पर रोक लगाई जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।
उन्होंने कहा कि जैसे कभी कश्मीर से हिंदुओं का पलायन हुआ था, वैसी ही स्थिति अब बंगाल में बन रही है। युवाओं ने राष्ट्रपति से मांग की है कि राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई हो।





