Education Department Fraud: बिलासपुर में सरकारी खजाने की लूट, स्कूटी-बाइक से ढुलाई दिखाकर लाखों का घोटाला…..
शिक्षा विभाग में फर्जी बिलों का बड़ा खेल उजागर.....

बिलासपुर में सरकारी पैसों की खुली लूट का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। (Education Department Fraud) बिजौर संकुल में किताबों, खेल सामग्री और अन्य शैक्षणिक सामान के ट्रांसपोर्ट के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी की गई। कागजों में पिकअप और मालवाहक वाहन दौड़ते रहे, लेकिन हकीकत में स्कूटी, बाइक और कार से फर्जी ढुलाई दिखाकर जिला शिक्षा विभाग से सरकारी पैसा निकाला गया। आरटीआई, आरटीओ जांच और दस्तावेजों ने इस पूरे खेल की पोल खोल दी है।
पिकअप के नाम पर दोपहिया वाहन, शिक्षा विभाग में फर्जी बिलों का बड़ा खेल उजागर…..
जिले के बिल्हा ब्लॉक स्थित बिजौर संकुल में सामने आया यह मामला बिहार के चारा घोटाले की याद दिलाता है। (Education Department Fraud) यहां पुस्तक, खेल सामग्री और अन्य शैक्षणिक सामान के परिवहन के नाम पर फर्जी बिलों का जाल बिछाया गया। दस्तावेजों में जिन वाहनों को पिकअप और मालवाहक ऑटो बताया गया, आरटीओ जांच में वे स्कूटी, मोटरसाइकिल और निजी कार निकले। आरटीआई से मिले रिकॉर्ड बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 के बीच 30 से ज्यादा फर्जी परिवहन बिल लगाकर 4 लाख 88 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई।
आरोप है कि तत्कालीन संकुल प्राचार्य हेमलता पांडेय और संकुल समन्वयक मनोज सिंह ठाकुर की भूमिका इस पूरे फर्जीवाड़े में प्रमुख रही है। हैरानी की बात यह है कि बिलों में न तो सही पता है, न संपर्क विवरण और न ही यह स्पष्ट है कि कौन-सा सामान, कब और कैसे पहुंचाया गया…
बिलासपुर में सरकारी खजाने की लूट,
फर्जीवाड़ा यहीं नहीं रुका। दस्तावेजों में शनि ट्रांसपोर्ट और ग्लोबल ट्रैव्लर्स जैसे नामों से बिल लगाए गए, जिनमें पिकअप और ऑटो दर्शाए गए वाहन असल में मोटरसाइकिल निकले। लंच, चाय-नाश्ता और पानी के नाम पर भी फर्जी खर्च दिखाया गया—बिना पते वाले कथित होटल के नाम से लंच थाली के बिल लगाए गए, जिनका फोन नंबर एक किराना दुकान का निकला। ऑडिट के दौरान इन तमाम खामियों के बावजूद बिलों का पास हो जाना पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि यह मामला सिर्फ जांच के आश्वासन तक सीमित रहेगा, या फिर सरकारी खजाने में सेंध लगाने वालों पर वाकई सख्त कार्रवाई होगी…..





