टीचर की पिटाई से 7वीं के छात्र के दोनों कानों को गंभीर नुकसान, आरोपी शिक्षिका गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक स्कूल टीचर द्वारा की गई पिटाई के बाद 7वीं कक्षा के छात्र की सुनने की क्षमता 70 से 80 प्रतिशत तक प्रभावित हो गई। मामला डोंगरगढ़ क्षेत्र के एक निजी स्कूल का है, जहां किताब समय पर न निकाल पाने पर शिक्षिका ने छात्र को लगातार थप्पड़ मारे।

बताया गया कि कक्षा के दौरान छात्र से किताब निकालने को कहा गया था, लेकिन देरी होने पर शिक्षिका ने गुस्से में आकर उसे तीन से चार थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ों के बाद छात्र को सुनाई देना बंद हो गया, जिससे परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने कान में गंभीर अंदरूनी चोट की पुष्टि की। बाद में उसे जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के बाद भी छात्र को सुनने में दिक्कत बनी हुई है।

परिजनों ने घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि शिक्षिका पहले भी कई छात्रों के साथ मारपीट कर चुकी हैं, लेकिन बच्चे डर के कारण शिकायत नहीं करते थे।

मामले में स्कूल प्रबंधन पर भी लापरवाही और घटना को दबाने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं दी गई और मामले को दबाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं परिजन शिक्षिका के निलंबन और छात्र के इलाज का खर्च उठाने की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई