Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दुर्ग:छात्रा की अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने कॉलेज छात्रा की अश्लील फोटो वीडियो शोसल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले छात्रा से इंस्टाग्राम में दोस्ती की। इसके बाद उसे प्यार के झूठे जाल में फंसाकर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडिया बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि 22 नवंबर को उनके पास एक युवती शिकायत तर्ज कराने आई थी। उसने बताया कि आरोपी घनश्याम सिंह पाटले (21 साल) निवासी अनूपपुर से कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम में उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने उसे झूठे प्यार में फंसा लिया। वीडियो चैट के दौरान ही उसने उसका अंतरंग वीडियो फोटो बना लिया। इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। जब छात्रा ने उसकी बात मानने से मना कर दिया तो उसने उसके अश्लील फोटो वीडियो को शोसल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इतने में भी छात्रा नहीं मानी तो उसने उसके ऊपर दबाव बनाने के लिए उसके सभी अश्लील फोटो वीडियो उसके भाई के नंबर पर वाट्सअप कर दिया। जैसे घरवालों को इसकी जानकारी हुई उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भाई अपनी बहन को लेकर सुपेला थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसीसीयू प्रभारी और भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान बुधवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अनूपपुर में ही लुकछिप कर रह रहा है। दुर्ग पुलिस की टीम तत्काल अनूपपुर पहुंची। इसके बाद आरोपी घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया और दुर्ग लाई। थाने में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई