Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में सूखा मौसम कायम, दिन का पारा चढ़ा; रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर में ठंड बरकरार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर अब भी महसूस किया जा रहा है। बीते चार-पांच दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है और अगले सात दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा सहित कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया है। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाने की संभावना जताई गई है।

ठंड के असर का प्रभाव बच्चों की सेहत पर भी देखा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार हाल के दिनों में हाइपोथर्मिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा होता है, जिससे वे अधिक प्रभावित होते हैं।

हाइपोथर्मिया ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। समय पर उपचार न मिलने पर यह स्थिति गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों ने सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए विटामिन-सी युक्त आहार, जैसे संतरा, नींबू और आंवला शामिल करने की सलाह दी है। साथ ही अदरक और तुलसी का सेवन भी लाभकारी बताया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई