डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने रायपुर के नए एसपी का संभाला पदभार, IPS संतोष सिंह ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राजधानी रायपुर के नवनियुक्त एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह SP ऑफिस पहुंचे, जहां पूर्व एसएसपी संतोष सिंह ने रायपुर के नए एसपी के रूप में डॉ. लाल उम्मेद सिंह को चार्ज सौंपा है। साथ ही उन्होंने नए एसपी डॉ. लाल उम्मेद को बुके भेंट कर शुभकामनाएं भी दी। गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद डॉ. लाल उम्मेद ने रायपुर SP ऑफिस में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में अवैध नशे का चलन पिछले कुछ सालों से बढ़ गया है। वहीं आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, मारपीट की घटनाओं ने रायपुरवासियों को परेशान कर रखा है। डॉ. लाल उम्मेद सिंह के राजधानी रायपुर एसपी के रूप में पदभार संभालने से लोगों में उममीद जगी है कि, वे अपनी विशिष्ट पुलिसिंग शैली से रायपुर को अपराधमुक्त मुक्त कर पाएंगे।

बता दें कि राज्य शासन ने बुधवार को चार आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल उम्मेद सिंह को रायपुर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। हरीश राठौर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुरक्षा SP बनाया गया है, रवि कुर्रे को कोरिया का नया एसपी बनाया गाय है। सूरज सिंह परिवार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है। रवि कुर्रे को कोरिया पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button