रायपुर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, बाउंसर ने साली की गोली मारकर हत्या, दूसरी गंभीर

रायपुर में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक बाउंसर ने अपनी ससुराल में घुसकर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक साली की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचा आरोपी
जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। इसके बाद आरोपी नशे की हालत में ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों से उसकी बहस हो गई।

समझाने पर भड़का, साली पर चलाई गोली
सालीयों ने आरोपी को समझाकर वापस जाने की कोशिश की, लेकिन वह गुस्से में आ गया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग के बाद खुद किया सरेंडर, जांच जारी
घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी पिस्टल जब्त कर ली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई