डीएमएफ शासी परिषद की बैठक हुई संपन्न, 100 करोड़ से अधिक की वार्षिक कार्य-योजना को मिली मंजूरी

बिलासपुर
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की नवीन वार्षिक कार्य-योजना का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद तोखन साहू, विधायकगण धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
स्वीकृत योजनाओं में बिलासपुर में एजुकेशन हब हेतु 15 करोड़, गोकने नाला पर पुल निर्माण हेतु 3.29 करोड़, वेन्डिंग जोन व आंगनबाड़ी भवन के लिए 3.50 करोड़, पंचायतों के विकास के लिए 3 करोड़, दिव्यांगजनों के कौशल विकास हेतु 3 करोड़, स्वास्थ्य क्षेत्र हेतु 20 करोड़, पेयजल हेतु 4 करोड़ एवं पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

साथ ही पूर्व में स्वीकृत लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत के 7 कार्यों को भी बैठक में अनुमोदन प्राप्त हुआ। यह योजना उन कार्यों पर केंद्रित है जिन्हें अन्य सरकारी योजनाओं में पर्याप्त स्थान नहीं मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button