रायपुर में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद, निजी कंपनी कर्मचारी से मारपीट

रायपुर के शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक निजी कंपनी कर्मचारी की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुभादिप चक्रबर्ती ने बताया कि वह शताब्दी नगर कॉलोनी में रहते हैं। रात करीब 10.45 बजे वह कॉलोनी में टहल रहे थे, तभी एक व्यक्ति अपने कुत्ते को घुमा रहा था। कुत्ते के काटने की आशंका को देखते हुए उन्होंने उससे सावधानी बरतने को कहा। इसी बात को लेकर आरोपी से बहस हो गई।

रात करीब 11 बजे जब पीड़ित अपने किराए के मकान से स्कूटी लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी कॉलोनी के पास तीन लोग पहुंचे। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए “तू मेरे कुत्ते को काटेगा बोलेगा” कहकर हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से जमकर मारपीट की।

हमले में पीड़ित के बाएं पैर, कमर और दाहिने गाल में चोटें आईं। घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी को दी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button