31 अगस्त से शुरू होगा ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे संबोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इसका पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से होगा।

इस खास प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री विजय शर्मा प्रदेशभर की बिहान दीदियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपनी मेहनत और उपलब्धियों की प्रेरणादायी कहानियां भी सुनाएंगी।

‘‘दीदी के गोठ’’ के जरिए बिहान दीदियों के कार्य, उनकी उपलब्धियां और आजीविका बढ़ाने के लिए किए जा रहे नवाचार प्रदेशभर के लोगों तक पहुंचेंगे। यह पहल न केवल महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए और अधिक प्रेरणा भी देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई