Political news: अरपापार को नगर निगम बनाने की मांग, 25 सालों से की जा रही अनदेखी

Political news: बिलासपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत वर्तमान में 70 वार्ड आते हैं, जिनमें से 22 वार्ड अरपा पार क्षेत्र में हैं। इनमें कई वार्डों की मतदाताओं की संख्या 6000 से 7000 तक है। यह क्षेत्र जनसंख्या की दृष्टि से अत्यंत घनीभूत है, और शहर की कुल आबादी का लगभग 35 से 40 प्रतिशत हिस्सा अरपापार में निवास करता है. अरपापार क्षेत्र में लगभग 1.5 लाख से 1.75 लाख मतदाता हैं, लेकिन यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से अब भी अनदेखा है।

अरपापार क्षेत्र पिछले 25 वर्षों से उपेक्षित रहा है, और अब जनता अपने क्षेत्र की पहचान को लेकर जागरूक हो रही है। अलग नगर निगम बनने से यहाँ की जनता को विकास के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय शासन की संरचनाओं से सीधे लाभ मिल सकेगा। यहां की जनता वर्षों से विकास की मुख्यधारा से दूर रही है, और बार-बार पृथक नगर निगम की मांग करती आ रही है।

सदस्यो ने कहा कि यदि अरपापार को पृथक नगर निगम का दर्जा मिलता है तो इस क्षेत्र के विकास में गति आएगी और यहाँ की जनता को राजस्व के नए संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही आसपास के पंचायत क्षेत्रों जैसे सेरी, रमतला, बैमा नागई, परसाही, लागर और चिल्हाटी जैसे गाँवों को भी इस नए नगर निगम में शामिल किया जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button