अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग तेज, अग्रवाल और सिंधी समाज ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

रायपुर। महापुरुषों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के नेता अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के नेताओं ने महाधरना आंदोलन के दौरान अमित बघेल पर रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

पुलिस भी अब अमित बघेल की तलाश में जुट गई है। खबर है कि एसीएसीयू क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन अभी तक बघेल का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हुए चक्काजाम आंदोलन के बाद पुलिस ने सुंदरनगर में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की बैठक पर नजर रखी, लेकिन अमित बघेल वहां नहीं पहुंचे। शुक्रवार को भी एक और बैठक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर वे वहां भी नहीं मिले।

इधर, गुरुवार की बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने एफआईआर के विरोध में, केस वापस लेने की मांग और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने से जुड़े तीन प्रस्ताव पारित किए थे। शुक्रवार को फिर सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश स्तरीय महारैली आयोजित करने पर चर्चा की गई। हालांकि, इस रैली की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई