रतनपुर के तालाब में फिर मिले मृत कछुए, जांच में जुटा वन विभाग

छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी रतनपुर एक बार फिर चर्चा में है। महामाया मंदिर के पास स्थित कलपेसरा तालाब में चार मृत कछुए मिलने से सनसनी फैल गई है। इससे पहले मंदिर ट्रस्ट के कुंड से 23 कछुए मृत मिले थे, जिसकी जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब एक और तालाब में कछुओं की मौत ने सभी को चौंका दिया है।

वन विभाग ने जब्त किए शव और जाल

जानकारी के अनुसार, तालाब में नौका विहार की सुविधा दी जा रही है। लेकिन बार-बार कछुओं का जाल में फँसकर मरना किसी बड़ी लापरवाही या अवैध गतिविधि की ओर इशारा करता है। वन विभाग ने मौके से कछुओं के शव और जाल जब्त कर लिए हैं। सभी मृत कछुओं को पोस्टमार्टम के लिए कानन पेंडारी भेजा गया है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि तालाब में जाल किसने और क्यों बिछाया।

नगर पालिका पर उठे सवाल, सख्त कार्रवाई के संकेत

पहले मामले में मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी को आरोपी बनाया गया था। अब जब यह तालाब नगर पालिका के अधीन है, तो सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार नगर पालिका जिम्मेदार होगी? क्या इस बार कोई ठोस कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा? वन विभाग ने इस बार सख्ती से जांच और कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button