Dead Body in Suitcase: पत्नी ने की पति की हत्या, शव सूटकेस में बंद कर भागी महाराष्ट्र – जशपुर पुलिस ने मनमाड़ से किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर घर में छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को महाराष्ट्र के मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष भगत (43 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ गांव में रहता था। उसकी पत्नी मुंबई में काम करती थी और कुछ दिन पहले ही गांव लौटी थी। बताया जा रहा है कि 7 नवंबर की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

झगड़े के दौरान महिला ने अपनी बेटी को फोन किया था। बेटी ने फोन पर माता-पिता के बीच झगड़े की आवाजें सुनीं, लेकिन बाद में कॉल कट गया। अगले दिन महिला ने बेटी को दोबारा फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में बंद कर दिया है।

यह सुनकर बेटी तुरंत गांव पहुंची और अपने चाचा विनोद मिंज को घटना बताई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर से एक बड़ा लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला। जब उसे खोला गया, तो अंदर संतोष भगत का शव मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। इस बीच, महिला घटना के बाद फरार हो गई थी। उसकी लोकेशन महाराष्ट्र में मिलने पर रायपुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला को जल्द ही जशपुर लाया जाएगा। पूछताछ के बाद हत्या के असली कारणों का खुलासा किया जाएगा।

IMG 5013 IMG 5012

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button