डीएलएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने डीएलएड (दो वर्षीय कोर्स) प्रथम और द्वितीय वर्ष की मुख्य/अवसर परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है।
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं।
इस बार प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 7,229 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें 3,825 लड़के और 3,404 लड़कियां थीं।
वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 7,170 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 3,438 लड़के और 3,732 लड़कियां थीं।
छात्रों से कहा गया है कि वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें।





