हॉलिडे पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी, मॉल में ऑफिस खोलकर लोगों को बनाया शिकार

शहर में गिफ्ट और हॉलिडे पैकेज के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी कंपनी ने लोगों को आकर्षक ऑफर का लालच देकर लाखों रुपए वसूल लिए और फिर ऑफिस बंद कर फरार हो गई। पुलिस ने कंपनी संचालक समेत 16 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन कॉल से बुलाकर फंसाते थे लोग

पीड़ितों के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारी लोगों को फोन कर बताते थे कि उनका नाम गिफ्ट कूपन में निकला है। इसके बाद उन्हें मॉल स्थित ऑफिस बुलाया जाता था, जहां आकर्षक हॉलिडे पैकेज और ट्रैवल ऑफर दिखाकर पैसे जमा करवाए जाते थे।

एक पीड़ित ने बताया कि पहले 25 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए, फिर टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाओं के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी गई। पैसे जमा होने के बाद कंपनी की ओर से न तो कोई पैकेज दिया गया और न ही संपर्क किया गया।

ऑफिस बंद कर फरार हुए कर्मचारी

जब पीड़ित दोबारा ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। मौके पर कई अन्य लोग भी पहुंचे थे, जो इसी तरह की ठगी का शिकार बने थे। पुलिस जांच में अब तक 8 लाख रुपए से अधिक की ठगी सामने आई है, जबकि कुल रकम 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने कंपनी के मुख्य संचालक नागेश बालासाहेब साखरे समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर लोगों को झांसा देकर रकम वसूलने का आरोप है।

तीन शहरों तक फैला था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि कंपनी ने बिलासपुर के अलावा रायपुर और भिलाई के मॉल में भी ऑफिस खोल रखे थे। आरोपी नौकरीपेशा और रसूखदार लोगों को टारगेट कर क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए रकम जमा करवाते थे।

पुलिस का कहना है कि अभी कई और पीड़ित सामने आ सकते हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई