Councilor’s opposition: पार्षद ने किया सड़क चौड़ीकरण का विरोध, कहा- सैकड़ों लोग हो जायेगे बेघर

Councilor’s opposition: बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की बजट बैठक में अपोलो अस्पताल से रपटा चिंगराज पारा मुख्य मार्ग रोड का चौड़ीकरण 80 फिट करने का निर्णय लिया गया है। जिसका वहा के मोहल्ले वासी विरोध करना शुरु कर चुके हैं। इस पर मोहल्लेवासियों के साथ पार्षद ने कहा है कि अपोलो अस्पताल से उनके मोहल्ले के सड़क को चौड़ीकरण करने का निर्णय बजट सत्र के दौरान लिया गया है।
इन्होंने बताया कि शानिचरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक 2 80 फीट रोड का निर्माण किया जाना है जबकी अपोलो हॉस्पिटल मार्ग मे पूर्व में 60 फीट मार्ग का निर्माण किया गया है। शनिचरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक रोड निर्माण हेतु वर्तमान में मानसी गेस्ट हाउस तक नगर पालिका निगम बिलासपुर के द्वारा 60 फिट (रोड के सेंटर से 30-30 फिट) तोड़ा गया है। इसी प्रकार मानसी गेस्ट हाउस से शनिचरी रपटा तक रोड निर्माण हेतु 60 फिट रोड तोड़े जाने की मांग की गई है।





