आरक्षक ने झूठे केस की धमकी देकर वसूली की, SP ने निलंबित किया

बिलासपुर। तखतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक आकाश निषाद (क्रमांक 1287) पर गंभीर आरोप लगे हैं। तखतपुर के वार्ड नंबर 12 की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत और शपथ पत्र सौंपते हुए बताया कि आरक्षक ने उनके घर में जबरन घुसकर अवैध वसूली की। महिला का आरोप है कि आकाश ने पहले 20 हजार रुपए लिए और बाद में 10 हजार की दोबारा मांग की। पैसे न देने पर उसने महिला के पति को झूठे शराब तस्करी के केस में फंसा दिया।

महिला के अनुसार, 2 अक्टूबर की सुबह आरक्षक आकाश निषाद अपने साथी के साथ उनके घर आया और वीडियो बनाने लगा। उसने धमकाते हुए कहा कि वे शराब बेचते हैं और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार रुपए की मांग की। डर के कारण महिला ने पैसे दे दिए। इसके बाद आरक्षक ने घर आकर फिर 10 हजार रुपए की मांग की और पैसे न देने पर ‘मुर्गा बनाने और घर में ही खाने’ की धमकी दी। अगले दिन महिला के पति को शराब भट्ठी से शराब लाते हुए पकड़ा गया और झूठे केस में जेल भेज दिया गया।

महिला ने यह भी कहा कि आरक्षक बार-बार पैसों की मांग करता और महिला पुलिस बल तथा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना घर में घुसता था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक आकाश निषाद को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक आकाश निषाद के खिलाफ पहले भी अवैध वसूली की शिकायतें हुई थीं। तखतपुर के परसाकापा बराही में ग्रामीणों ने उसे अवैध वसूली के आरोप में पकड़कर पीटा था, जिसमें वह घायल भी हुआ था। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में जवाबदेही और कानून का पालन सुनिश्चित करने का संदेश भी गया है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई