सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले कें तेज रफ्तार टैंकर ने आरक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। घटना अर्जुनी थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम करके आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। मृत आरक्षक का नाम कुशल मरारी बताया जा रहा है। 

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक  कुशल मरारी सोरी संबलपुर का रहने वाला है। मृतक को उसके शहीद पिता नारायण सिंह सोरी की जगह पर नियुक्ति मिली थी। मृतक शनिवार को डिपार्टमेंट के काम से धमतरी आया हुआ था। वो घर वापस लौट रहा था, इस दौरान उसके साथ हादसा हो गया। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई