बेलाट नाला पुल और बैंक शाखा की मांग को लेकर कांग्रेस का नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव की चेतावनी

गरियाबंद। देवभोग में बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक धरना दिया और बाद में ज्ञापन सौंपा।

विधायक जनक ध्रुव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। अगर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अफसरों पर लापरवाही का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने पुल निर्माण के लिए 429 लाख रुपये की मंजूरी दी थी, लेकिन अधिकारियों ने समय पर टेंडर जारी नहीं किया। साथ ही पुराने एसओआर दर पर टेंडर निकालने का भी विरोध किया गया और प्राक्कलन अपग्रेड कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की गई।

36 गांवों की आवाजाही प्रभावित

बेलाट नाला पर पुल नहीं होने से देवभोग मुख्यालय से जुड़े 36 गांवों के लोगों को खासकर बरसात के दिनों में भारी परेशानी होती है। कई बार हादसे की स्थिति बन जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई