दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-आप का गठबंधन संभव, सीटों पर चर्चा जारी 

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ मिलकर लड़ सकती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गठबंधन करने की तैयारी कर रहे है। आप नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार बात लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है।

विधानसभा चुनाव के दौरान कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगा? बस इस बात पर विचार जारी है।  गठबंधन में कांग्रेस और ‘आप’ के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दल भी शामिल हो सकते है। आपको बता दे, कि 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, जबकि आम आदमी पार्टी ने पहले 67 और फिर 62 सीटों पर कब्जा जमाते हुए प्रचंड जीत हासिल की थी।

गठबंधन के बाद ये पार्टी इतनी सीटों पर लड सकती है चुनाव 
  • कुल विधानसभा सीट: 70
  • आप: 54-55
  • कांग्रेस: 15
  • अन्य दल: 1-2  
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button