निस्तारी भूमि पर कब्जे की शिकायत, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग..

बिलासपुर
बिलासपुर जिले के ग्राम कोरमी लारीपारा निवासी खेम कुमार धुरी ने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने ग्राम की निस्तारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है…
पीड़ित खेम कुमार का आरोप
पीड़ित खेम कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा निस्तारी रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को आवागमन में गंभीर असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि में यह रास्ता ग्रामवासियों के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जाता रहा है और यह निस्तारी भूमि के अंतर्गत आता है। उनके अनुसार, विश्राम प्रसाद धुरी नामक व्यक्ति ने इस रास्ते को जबरन बंद कर दिया है और इससे आमजन का आना-जाना बाधित हो गया है…





