मैट्रिमोनियल के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 7693 लोगों से 1.11 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने लोक सेवा केंद्र की आड़ में फर्जीवाड़ा करते हुए देशभर के 7693 लोगों से करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य संचालकों सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह यूट्यूब चैनल, फर्जी प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए लोगों को शादी का झांसा देकर फंसाता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के माध्यम से रकम वसूली जाती थी, लेकिन पीड़ितों को कोई वास्तविक जानकारी या साथी उपलब्ध नहीं कराया जाता था।

पुलिस को सूचना मिलने पर दरोगा पारा क्षेत्र स्थित एक लोक सेवा केंद्र पर छापा मारा गया, जहां बाहर से दस्तावेज बनाने का काम दिखाया जा रहा था, जबकि अंदर कॉल सेंटर और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का नेटवर्क संचालित हो रहा था। मौके पर कई युवक-युवतियां काम करते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी पता चला कि गिरोह फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और वीडियो कंटेंट के जरिए लोगों तक पहुंच बनाता था। मुख्य आरोपी पहले वैध कार्य करता था, लेकिन आईडी निरस्त होने के बाद उसने इस अवैध नेटवर्क को खड़ा किया।

पुलिस ने मौके से 55 मोबाइल, 13 लैपटॉप, 2 प्रिंटर और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई