NTPC लारा प्लांट में कोयला घोटाला: 575 ट्रेलर रास्ते से गायब, CBI जांच शुरू

रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक स्थित एनटीपीसी लारा प्लांट में कोयला परिवहन से NTPC एक बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि 575 ट्रेलर कोयले से लदे वाहन प्लांट तक पहुंचे ही नहीं और बीच रास्ते में ही गायब हो गए। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब तीन साल पुराना है और ट्रांसपोर्टरों व NTPC के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। तलाईपाली माइंस से कम उत्पादन के दौरान अन्य खदानों से सड़क मार्ग से कोयले की आपूर्ति की जा रही थी, तभी स्टॉक में गड़बड़ी का संदेह हुआ।

जांच में सामने आया कि 28 अप्रैल 2023 से 22 मई 2024 के बीच रिकॉर्ड के मुताबिक जितने ट्रेलर रवाना हुए, उतने प्लांट तक पहुंचे ही नहीं। खासतौर पर अक्टूबर 2023 में ही 154 ट्रेलर कोयला गायब पाया गया।

प्लांट की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे है, जहां एंट्री गेट पर वाहनों का रिकॉर्ड दर्ज होता है। जब गेट एंट्री और वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान किया गया, तो बड़े स्तर पर अंतर सामने आया। इसके बाद विजिलेंस टीम सक्रिय हुई और मामला सीबीआई तक पहुंचा।

सीबीआई ने इस मामले में NTPC के पांच अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण ने कोयला परिवहन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच से यह साफ होगा कि इस घोटाले में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई