मुख्यमंत्री का सख्त एक्शन: लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, दो बड़े अफसरों पर कार्रवाई

रायपुर। सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ संकेत दिया है कि अब काम में लापरवाही नहीं चलेगी। समीक्षा बैठक में उन्होंने दो बड़े अफसरों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए सभी अधिकारियों को चेतावनी दे दी है कि अब लापरवाही पर सख्त एक्शन होगा।

मुंगेली जल संसाधन विभाग के इंजीनियर निलंबित

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मनियारी और पथरिया जैसे महत्वपूर्ण जलाशय वर्षों से अधूरे पड़े हैं, जिसे मुख्यमंत्री ने सीधे लापरवाही का नतीजा बताया।

GPM जिले के शिक्षा अधिकारी पद से हटाए गए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शिक्षा की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में जिले के बेहद खराब प्रदर्शन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को पद से हटाने का निर्देश दिया।

“काम नहीं तो बख्शा नहीं जाएगा” – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अब लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने का समय खत्म हो चुका है। जो काम नहीं करेंगे, उन्हें पद पर बने रहने का हक नहीं है।

मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख से प्रशासन में हड़कंप है और यह संदेश साफ है – जनता के काम में कोताही अब बर्दाश्त नहीं होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button