लंबे वक्त बाद आज मंत्रालय पहुंचेंगे CM विष्णुदेव साय, अफसरों की बैठक और तबादलों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करीब पंद्रह दिन बाद मंत्रालय पहुंचने वाले हैं। सुबह 11 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे और पूरे दिन सरकारी कामकाज निपटाएंगे। शाम 5 बजे तक वे मंत्रालय में रहकर विभागों की समीक्षा करेंगे और अफसरों से मुलाकात के बाद अपने निवास लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री इस महीने की शुरुआत में दिल्ली दौरे पर गए थे। वहां से लौटने के बाद वे मैनपाट में तीन दिन तक चिंतन शिविर में शामिल हुए। इसके बाद 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई। 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया, जो 18 जुलाई तक चला। सत्र खत्म होने के बाद दो दिन वे दौरे पर रहे। इस दौरान उनकी मंत्रालय में बैठकों का सिलसिला थोड़ा थम गया था।

आज से मुख्यमंत्री फिर से नियमित तौर पर मंत्रालय में कामकाज संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक, आज वे अफसरों के साथ अहम बैठक भी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में कुछ जिलों के कलेक्टर और अन्य विभागों के अफसरों के तबादलों पर भी विचार हो सकता है। कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा भी चल रही है।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

मुख्यमंत्री मंत्रालय में विभागों की समीक्षा के साथ-साथ विकास योजनाओं और प्रशासनिक कामों की प्रगति पर भी फीडबैक लेंगे। अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button